जौनपुर धारा, केराकत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुद्धवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय केराकत के छात्रों और छात्राओं को भी शपथ दिलाई गई। शपथ वरिष्ठ अध्यापक लालचंद यादव ने दिलाई। प्रधानाध्यापक मोहियुद्दीन अंसारी ने अपने संबोधन में छात्रों और छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने गांव और आसपास क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर बीएलओ सुनीता गुप्ता और लीलावती सोनकर के अतिरिक्त मनोज कुमार मौर्य, विजय कुमार सिंह, लालमणि यादव, संगीता गुप्ता, राजकुमारी देवी और अर्चना चौरसिया आदि भी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ


