जौनपुर धारा, केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बड़नपुर सेनापुर गांव में बीती रात श्रीकांत राम के मड़हे में मध्य रात्रि आग लग गई जिसकी लपटे देख दंपती की नीद खुली और भाग कर बाहर आए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और बाल्टी से पानी फेंककर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस अग्निकाण्ड में दो बकरियां झुलस गयी और एक जलकर मर गई। वहीं पैंट की जेब में रखा नकद नौ हजार रुपया जल गया। झुलसी बकरियों का इलाज पशु चिकित्साधिकारी केराकत की देख रेख में फार्मासिस्ट राजेन्द्र सोनकर और वेक्सीनेटर संदीप दीक्षित, सुजीत पाल ने किया। मड़हे में रात्रि में राख का छिड़काव पशुओं को गरमाहट देने के लिए किया गया था।
― Advertisement ―
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: 2 बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, 4.20 लाख नकद बरामद
जौनपुर। जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शातिर...
मड़हे में लगी आग, एक बकरी की मौत, दो झुलसी

Previous article
Next article


