Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजौनपुर में पुलिस मुठभेड़: 2 बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, 4.20...

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: 2 बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, 4.20 लाख नकद बरामद

जौनपुर। जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है।

यह कार्रवाई उस समय हुई जब पुलिस टीम डिग्गी से नकदी चोरी के मामले की जांच कर रही थी। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दोनों को मौके से दबोच लिया गया।

4.20 लाख रुपये, तमंचा और बाइक बरामद

गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने 4 लाख 20 हजार रुपये नकद, एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस (.315 बोर) और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

चोरी की वारदात का हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि 7 अप्रैल को बदलापुर निवासी सुर्यमणि मिश्रा एसबीआई बैंक से 5 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। रास्ते में मुस्तफाबाद के पास चाय पीने के दौरान अज्ञात बदमाश उनकी बाइक की डिग्गी से नकदी लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना मछलीशहर में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच के दौरान यह मुठभेड़ हुई और पूरी घटना का खुलासा हो गया।

कई जिलों में वांछित थे बदमाश

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे कई जिलों में वांछित थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मछलीशहर और पवारा की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस का बयान

क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के अनुसार,
“डिग्गी से नकदी चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एक अभियुक्त घायल है और दोनों के पास से नकदी व हथियार बरामद किए गए हैं।” फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।