Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपोषण पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली, स्वच्छता व पोषण का दिया...

पोषण पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली, स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई।

9 से 23 अप्रैल तक चल रहा अभियान

यह अभियान 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करना है।

बच्चों और शिक्षकों ने लिया हिस्सा

सीडीपीओ के निर्देशन में आयोजित इस रैली में मुख्य सेविका, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां व सहायिकाएं, प्राथमिक विद्यालय के बच्चे तथा शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रैली गांव में भ्रमण करते हुए लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती रही।

स्वच्छता और पोषण पर दिया गया जोर

इस दौरान बच्चों को साफ-सफाई रखने, पौष्टिक भोजन करने और विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ और पोषित बच्चे ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव होते हैं, इसलिए पोषण और स्वच्छता दोनों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान शिवप्रसाद चौधरी, ग्राम प्रधान संतलाल सोनी, सुपरवाइजर सुशीला वर्मा, अनिल चौधरी, नीलम सोनी, निशा, लल्ली, रीता, मुन्नी सोनी, प्रमिला सहित अन्य कार्यकर्ता एवं शिक्षक उपस्थित रहे।