Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमछली मारने के विवाद में चली गोली, युवक घायल

मछली मारने के विवाद में चली गोली, युवक घायल

  • घायल युवक की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उमरक्षा के चक चितसारी गांव में सई नदी घाट पर बुधवार को मछली मारने के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक के पेट में गोली मार दी और फरार हो गया। घटना में घायल युवक ने दाहिने तरफ पेट में घुसी गोली को स्वत: निकाल परिजनों के साथ सीएचसी पहुँचा। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह की सूचना पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा व सीओ सदर एसपी उपाध्याय ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों के गांव पहुँच गए। थाना क्षेत्र के पट्टीराव गांव निवासी 26 वर्षीय अखिलेश निषाद पुत्र शिवराम व आशीष सरोज पुत्र स्व. नन्हेलाल घाट पर मछली मारने गए थे। मछली मारने के दौरान सिकरारा थाना क्षेत्र के लेधुआ गांव निवासी कुछ युवकों से विवाद हो गया। गोली से घायल अखिलेश ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि लेधुआ निवासी सौरभ यादव व श्याम उपाध्याय व अज्ञात युवकों से विवाद व मारपीट के दौरान नाराज युवक ने अखिलेश को लक्ष्य कर गोली मार फरार हो गए जबकि आशीष के कान में मामूली चोटें आई। बताते है कि घायल युवक ने गोली स्वत: निकाल खोखा बाद में पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुँचे परिजनों ने उसे सीएचसी अस्पताल ले गए जहां बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों के घर रवाना हो गए। पुलिस ने घायल की तहरीर पर दो नामजद एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।