Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमकर संक्रांति को भारतीय संस्कृति में दिया गया है महापर्व का दर्जा...

मकर संक्रांति को भारतीय संस्कृति में दिया गया है महापर्व का दर्जा : गिरीश चन्द्र यादव

जौनपुर धारा, जौनपुर। सूर्य की उपासना के सबसे बड़े पर्व मकर संक्रांति को भारतीय संस्कृति में महापर्व का दर्जा दिया गया है। सामाजिक एकता, समरसता, ओजस्विता और प्रगति के पर्व मकर संक्रांति पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन करने वाले नगर के कार्यकर्ता बंधु निश्चित ही साधुवाद के पात्र हैं। उपरोक्त बातें राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। कार्यक्रम का आयोजन राजमहल मैरिज लॉन जौनपुर में किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के सभी दबे कुचले, शोषित, गरीब भाइयों के साथ भोजन कर उंच नीच जाति-पात का भेदभाव खत्म करने का जो प्रयास भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं ने किया है वह समाज के अन्य लोगों के लिए भी अनुकरणीय है। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समरस समाज के निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कटिबद्ध हैं। उत्तर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने सहभोज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं हिंदू धर्म में त्योहारों का अपना अलग ही महत्व है और इन त्योहारों को मिल-जुल कर मनाने की परंपरा रही है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्य ने सहभोज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की खिचड़ी सहभोज का संदेश बहुत ही व्यापक है और इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक एकता बलवती होती है। खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में हजारों रिक्शा चालक, ठेला चालक श्रमिक बंधु व आते-जाते राहगीरों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने किया एवं आए हुए अतिथियों का आभार जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लैक्फेड के पूर्व अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुशील मिश्रा, सुरेंद्र सिंघानिया, आमोद सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, सुनील सेठ, संतोष त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, नीरज सिंह, अंबुजानंद, अंजना श्रीवास्तव, अंजू पाठक, भूपेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, जान्हवी श्रीवास्तव, शशि मौर्या, माधुरी गुप्ता, मिलन श्रीवास्तव, इन्द्रसेन सिंह, घनश्याम यादव, मानिकचंद सेठ, कमलेश निषाद, सारिका सोनी, विनीत अग्रवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, रीता पटेल, अरविंद गुप्ता, दीपक मिश्रा, निशाकांत द्विवेदी, अंकित गुप्ता, रोहित प्रजापति सहित आदि उपस्थित रहे।