जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के प्रेम का पूरा गांव में नवनिर्मित राधे कृष्ण धाम में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व गांव में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मां अन्नपूर्णा धाम, बैकुंठ धाम होते हुए श्री गौरीशंकर मंदिर सुजानगंज तक पहुंची। जिसके बाद मंदिर पर राधे कृष्ण एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई। शोभा यात्रा में लोग राधे राधे का नारा लगाते हुए चल रहे थे। यह मंदिर ग्रामवासियों के सौजन्य से बन सका। शोभा यात्रा में महिलाएं और पुरुष नाचते गाते चल रहे थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्यामधर त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, राजकुमार त्रिपाठी, तेजप्रकाश त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, अनिल मिश्र, गौरव त्रिपाठी आदि समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
मंदिर में मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Previous article

