जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के एक होटल में फ्रेड्स ग्रुप ट्रस्ट एवं जारा इवेंट द्वारा आयोजित समर कैंप का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने रिबन काटकर किया। संस्था की डायरेक्टर मिनाज शेख ने बताया की यह कैंप 3 मई से 3 जून तक चलेगा जिसमें बच्चों और महिलाओं को डांस, गिटार, ढोलक, मोटिवेशनल क्लास आदि सिखाया जाएगा। कैंप समापन के दौरान सीखे हुए प्रतिभााfगयों के लिए मंच पर किड्स डांस कंपटीशन एवं किड्स फैशन शो का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएससी ने कहाकि हमारे जीवन में शिक्षा खेलकूद एवं कला सभी महत्वपूर्ण है। बच्चों को हर क्षेत्र में नंबर वन रहना चाहिए और सभी अच्छी चीज सीखनी एवं पढ़नी चाहिए। अभिभावकों को भी आज के परिवेश में अपने बच्चों को हर क्षेत्र में सपोर्ट करने की जरूरत है। जनपद में सम्य-समय पर ऐसे आयोजन करने के लिए सलमान शेख और उनकी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन कोरियोग्राफर सलमान शेख ने किया। आभार हर्षवर्धन रघुवंशी ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर एसके सिंह, डॉक्टर प्रियंवदा सिंह, कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू, खुशबू यादव, रागिनी मोरिया, वैभव गुप्ता, गायत्री जायसवाल के अलावा बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया
श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
बीएसए ने किया समर कैंप का उद्घाटन

Previous article
Next article

