Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमंदिर प्रांगण में पौधरोपण एवं गोष्ठी का आयोजन

मंदिर प्रांगण में पौधरोपण एवं गोष्ठी का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पालिका परिषद एवं अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, नगर के सद्भावना पुल के समीप केरारवीर बाबा स्थित मंदिर प्रांगण में पौधरोपण एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने अपने उद्बोधन में पेड़ के महत्व के बारे में बताएं और संकल्प दिलाया व शासन प्रशासन की जिम्मेदारियां के अलावा हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह पेड़ लगाए और उसकी हिफाजत में जब तक वह बड़ा ना हो जिम्मेदारी के साथ उसका भी ध्यान दें। वातावरण को शुद्ध करने में ऑक्सीजन के साथ-साथ बहुत सी चीजों में पेड़ हमारे जीवन में बड़ा महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन, डीएफओ अधिशासी अधिकारी पवन कुमार मनोज अग्रहरि रहें। आयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष अग्रहरि ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्रम व मालाअर्पण करके स्वागत किया। आभार अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर विमल सिंह, राजदेव यादव, अजय श्रीवास्तव, यशवंत साहू,वरिष्ठ लिपिक मनोज यादव, सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव, विवेक कुमार मौर्य, िंरकू मौर्या, ताजुद्दीन अंसारी, शाहिद, भारत, नीलू दीदी, मनीष सेठ, मधुसूदन बैंकर आदि लोग उपस्थित रहे।