जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय बाजार के चौराहे पर पिकेट ड्यूटी के ठीक सामने स्थित श्री चंद्रकेश्वर महादेव मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर चोर उसमें के रुपये चुरा ले गए। चार माह से दानपात्र को मंदिर प्रबंधन द्वारा नहीं खोला गया था जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसमें हजारों रुपये रहे होंगे। चंदवक चौराहे पर चंद्रकेश्वर महादेव का मंदिर अवस्थित है। मंदिर के सामने ही पुलिस की पिकेट है। बीतीरात चोर मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। दानपात्र मन्दिर प्रबंधन द्वारा चार माह से खोला न्ाहीं गया था जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसमें हजारों रुपए रहे होंगे। बाजारवासियों का आरोप है कि रात में पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मी रात दस ग्यारह बजे के बाद नदारद हो जाते हैं। पुलिस कर्मियों के लापरवाही के कारण ही दुस्साहसिक चोरों ने पिकेट के सामने घटना को अंजाम दिया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़ हजारों की चोरी

Previous article

