जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्टेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिको से कहा कि आप लोगो की जो भी समस्या हो तो अवश्य अवगत कराए जिससे उसका त्वरित समाधान किया जा सके। पूर्व सैनिक द्वारा जमीन से सम्बन्धित समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिस पर जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी ले. कर्नल विजय अहलावत को निर्देशित किया कि अपर जिलाधिकारी वि. राजस्व राम अक्षयबर चौहान से मिलकर भूतपूर्व सैनिकों की जो भी समस्या है उसका निस्तारण अवश्य करा दिया जाय। इस अवसर पर सैनिक बंधु सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...


