Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरभीषण गर्मी व अघोषित बिजली कटौती जन जीवन त्रस्त

भीषण गर्मी व अघोषित बिजली कटौती जन जीवन त्रस्त

  • लू के थपेड़ों ने लोगों को किया बेहाल, सड़को पर पसरा संन्नाटा
  • जरूरी काम से ही घरों से निकल रहें लोग

जौनपुर धारा,जौनपुर। मई की दस्तक के साथ गर्मी चरम पर पहुंच चुकी है। सुबह से शुरू होकर शाम ढले तक दिन भर चलने वाले लू के थपेड़े जनजीवन को बेहाल किए हुए हैं। जौनपुर में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिससे लोगों कि मुश्किलें भी बढ़ गई है। घर से निकलने वाले लोग चेहरा समेत पूरे शरीर को ढककर निकल रहें है। गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मोहाल कर दिया है।

गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे है। लेकिन मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं लू के थपेड़ों ने झुलसा दिया है। रविवार को दिनभर गर्म हवा से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप के साथ पुरवइया हवा भी चलना बंद हो जाने के कारण गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में गर्मी अधिक होने से लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे है। वही ठंडे पेय पदार्थ लोग खूब ले रहे है। लू और तेज धूप से जीना बेहाल हो गया है। शनिवार की देर रात आई आंधी और हल्की बूंदाबांदी से तापमान और उमस में कोई राहत नही रहा। वहीं तेज धूप ने राह चलना दुश्वार कर दिया। भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने पर घर के अंदर बैठना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन स्कूल से घर तक का सफर इन बच्चों के लिए खासा परेशानी है।