जौनपुर। आकांक्षा हाट दिवस के आयोजन में शुक्रवार को चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग ने जनपद में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाते हुये कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आंक्षात्मक ब्लॉक से एवं जनपद के सुदुरवर्ती क्षेत्रों से जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य ब्रिजेश सिंह प्रिन्सु ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। ब्रिजेश सिंह ‘प्रिन्सुÓउदबोधन में कहा कि आकाक्षांत्मक ब्लॉक योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसमें जनपद के दो ब्लॉक रामपुर एवं मछलीशहर चयनित है। सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से ब्लॉक के सभी जनमानस को संतृप्त किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोडल अधिकारी आंक्षात्मक ब्लॉक डॉ.बी.सी.पन्त द्वारा विभाग में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। जिसमें गैर संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवायें प्रदान की जा रही है। जनपद में 102/108 एम्बुलेंस द्वारा मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सालय में लाने एवं ले जाने हेतु एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। डॉ.नरेन्द्र कुमार सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि नियमित टीकाकरण के अन्तर्गत बच्चों को कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाने हेतु बच्चों को जन्म से लेकर विभिन्न चरणों में अलग-अलग टीके लगाकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को मजबूत किया जाता है। जिला कुष्ठ अधिकारी डा0 प्रभात सिंह द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा कुष्ठ रोग को खत्म करने के लिये कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो एक केन्द्र प्रायोजित कार्यक्रम है। जिला कार्यक्रम समन्यवक टी.बी.कार्यक्रम सलिल यादव द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के बारे मे बताया गया कि यह भारत सरकार की एक पहल है। जिसका उद्देश्य देश से क्षय रोग को खत्म करना है। मुख्य विकास अधिकारी धु्रव खाड़िया द्वारा कहा गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित लोगों तक सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि स्वास्थ्य के लिये दवाओं पर निर्भरता जरूरी नही है। कार्यक्रम का संचालन सुशील अग्रहरी द्वारा किया गया।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना आकांक्षा हॉट : एमएलसी

Previous article

