Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभारत रत्न राजीव गांधी ट्रस्ट ने आयोजित की प्रतियोगी परीक्षा

भारत रत्न राजीव गांधी ट्रस्ट ने आयोजित की प्रतियोगी परीक्षा

जौनपुर धारा, सुजानगंज। प्रणवम ओलिंपियाड’ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के तहत प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गयी। परीक्षा के उपरान्त मुख्य अतिथि दिनेश कुमार सिंह महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों अर्पिता, प्राची गुप्ता, अभ्युदय यादव को साइकिल व ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहाकि इस तरह की परीक्षाओं के आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बल मिलता है। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को इस तरह के परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिक्षक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर मार्कंडेय सिंह ने बच्चों के मनमोहक कार्यक्रम वंदे मातरम को देखकर भावविभेर हो उठे तथा अपने संबोधन में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कक्षा में प्रथम आने वाले 10 छात्र-छात्राओं दानियाल वारिस, सारिक सरताज, शौर्य प्रजापति, अभय सिंह, अनमोल तिवारी, दिव्यांश सोनी, ऋषिकेश तिवारी व श्रेया शुक्ला को ‘सुपर स्टूडेंट अवार्ड’ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुलदीप पाण्डेय विजय, शंकर दूबे, दीपक तिवारी, पंकज मणि तिवारी, अजीत शर्मा, सचिन मिश्र, संदीप गुप्ता, नीता तिवारी, सुरभि, सोनाक्षी, अस्मिता आदि वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार सिंह बच्चों को ‘प्रतिभागी प्रमाण पत्र’ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के  प्रबंधक डॉ. प्रमोद के सिंह और आए हुए अतिथियों के प्रति विद्यालय की प्रधानाचार्या सिल्जा प्रमोद ने आभार प्रकट किया।