Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरग्लोबल इन्वेस्टर्स के तहत निवेश कुंभ कार्यक्रम का आयोजन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स के तहत निवेश कुंभ कार्यक्रम का आयोजन

  • कार्यक्रम में वक्ताओं ने रखे अपने विचार

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 10 से 12 फरवरी के मध्य आयोजित होने वाले ग्लोवल इन्वेस्टर्स समिट के जिला स्तरीय निवेश कुंभ कार्यक्रम का आयोजन संगोष्ठी कक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय में किया गया। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के उद्बोधन का संजीव प्रसारण उपस्थित लोगों द्वारा देखा गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश भारत वर्ष का बड़ा राज्य है, लगभग 24 करोड़ जनसंख्या का घर होने के साथ-साथ 56 प्रतिशत जनसंख्या युवा समूह में आती है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन भारत को 5 ट्रिलियन डालर की इकोनमी बनाने के उद्देश्य से आज हमारा राज्य ग्लोवल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन कर रहा है। उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री के इस विजन में 1 ट्रिलियन डालर की सहभागिता करेगा। इस विजन को पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उ.प्र. ग्लोवल इन्वेस्टर्स समिट – 2023 के 15 लाख करोड़ का लक्ष्य था, परन्तु आज लगभग 32 लाख करोड़ के इन्टेन्ट प्राप्त हो चुके हैं, जो देश/विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवास कर रहे व्यवसायी/निवेशकों/उद्यमियों द्वारा उत्तर प्रदेश में रूचि दिखाने को दर्शार्ता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील किया कि जनपद में कार्य कर रही कम्पनियों में अवश्य जाये और उन्हे देखकर प्रेरित हो। उन्होंने कहा कि सीडा में 100 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गयी है जो कि इच्छुक नये उद्यमियों को उपलब्ध करा दी जायेगी। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने कहा कि जनपद में व्यवसाय के लिये अनुकूल माहौल बनाया गया है। उन्होंने सभी निवेशकों को निवेश हेतु आश्वासन दिया कि जनपद में निवेश हेतु सभी की सुरक्षा की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा सभी निवेशकों को बताया कि निवेशकों द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर अनापत्ति प्रमाण पत्र सिंगल विंडो पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।