जौनपुर धारा, शाहगंज। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजयुमों द्वारा स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जांच व दवा वितरण किया गया। आयुष चिकित्साधिकारी डा. आरके वर्मा द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। इस दौरान डा. अमित सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजयुमों के महामंत्री धीरज पाटिल ने वहां पर मौके पर मौजूद लोगों को बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कार्यक्रम भाजयुमों अध्यक्ष किशन अग्रहरी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। शिविर में भाजपा शोध प्रमुख डा. अभिषेक रावत, अमित त्रिपाठी, चिंता हरण शर्मा, वेद प्रकाश जायसवाल, प्रदीप यादव, राहुल अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
भाजपा के स्थापना दिवस पर शिविर आयोजित

Previous article
Next article

