Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के अंर्तगत की सफाई

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के अंर्तगत की सफाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती 2अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को अनुसूचित जाति बस्ती संपर्क कार्यक्रम नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में बृहद जनसंपर्क कर किया गया। वाजिदपुर दक्षिणी वार्ड की बस्ती में संपर्क कर एवं चौपाल के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं लाभार्थियों से संवाद भी किया गया। जनसंपर्क के पश्चात मोदी जी के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाकर कार्यकर्ता बंधुओं द्वारा श्रमदान भी किया गया। मन की बात के 105वें एपिसोड में माननीय प्रधानमंत्री ने 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए 1 घंटे के श्रमदान की अपील की, जो गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर ही बापू को स्वच्छांजलि होगी। इस अवसर पर विपिन द्विवेदी, आमोद सिंह, अनिल गुप्ता, डॉ.कमलेश निषाद, अभिषेक श्रीवास्तव, संदीप जायसवाल, शिवकमल मौर्य, सिपिन सिंह रघुवंशी, विपिन सिंह सुड्डू, सत्येंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, राकेश श्रीवास्तव, अनुज मौर्य, बादल प्रजापति, रोहित मौर्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।