Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरभाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को अपना 44वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पर भाजपा का झंडारोहण कर स्थापना दिवस की बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का एलइडी स्क्रीन पर उदबोधन सुना। पीएम मोदी ने हनुमान जी का जिक्र करते हुए कहा कि बजरंग बली भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सख्ती से पेश आने का जिक्र करते हुए कहा, जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे, इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है। इस मौके पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, जिला मंत्री डॉ. उमाशंकर सिंह, अभय राय, ओमप्रकाश सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम सिंह मौर्य, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी संयोजक सिद्धार्थ राय, आईटी संयोजक रोहन सिंह, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा नरेंद्र उपाध्याय, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रागिनी सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सरोज,  जिला महामंत्री किसान मोर्चा इन्द्रसेन सिंह, पिछड़ा मोर्चा प्रमोद प्रजापति, ब्रह्मेश शुक्ला, आशीष गुप्ता, अंशु कुशवाहा, आशा मौर्या, मण्डल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।