जौनपुर धारा, बदलापुर। भीमपुर गाँव में भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। मंगलवार की सुबह गाँव के शिव मंदिर से पीले वस्त्र परिधान में महिलाओं ने कलश सर पर रखकर गाँव की परिक्रमा कर पंडाल तक पहुचीं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। गाजे-बाजे के साथ भक्ति गीतों पर भगवा झंडा लिए बच्चे भी झूमते नजर आये। सबसे आगे सुसज्जित अश्व चल रहा था उसके पीछे कलश लेकर महिलायें व भगवा झंडा लिए बच्चे चल रहे थे। परिक्रमा पूरी कर लोग पंडाल पर पहुचे जहाँ आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के साथ विधिवत पूजन अर्चन किया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ आनन्द उपाध्याय, धनन्जय, अजय, शैलेश, अनुज, विपुल, सचिन, आदर्श, मयंक आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

Previous article

