Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरभाई व भतीजे के ललकारने पर कलयुगी पुत्र ने मां-बाप को पीटा

भाई व भतीजे के ललकारने पर कलयुगी पुत्र ने मां-बाप को पीटा

  • चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

जौनपुर धारा,खुटहन। पिता से भूमि अपने नाम जमीन का बैनामा कर देने की जिद पर अड़े कलयुगी पुत्र ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों के ललकारने पर अपने पिता और माता को पीटकर घायल कर दिया। घायल पिता की तहरीर पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। खुटहन गांव निवासी लालमनि गौतम का आरोप है कि उसका पुत्र विशाल उसके नाम की जमीन अपने नाम बैनामा करने की जिद कर रहा था। गत पांच जून की देर शाम वह घर पहुंच बैनामे के लिए दबाव बनाने लगा। दोनों में कहासुनी हो रही थी तभी भाई महेंद्र गौतम उनका पुत्र नवतेश और नितेश आकर विशाल को ललकार कर मेरे ही बेटे से मेरी पिटाई करा दिए। बचाव को आई पत्नी प्रियंका को भी मारे पीटे, सभी आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।