Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरमां को देखना आए पुत्र की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत

मां को देखना आए पुत्र की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शनिवार को हरबसपुर गांव के एक 47 वर्ष व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्रवाई करने में जुट गई। बता दें कि हरबसपुर गांव निवासी अशोक 47 वर्ष नगर में रहकर कामकाज करता था, शनिवार को मां केवला देवी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते तो वह मां को देखने के लिए घर पहुंचा। लेकिन रविवार सुबह करीब 6 बजे अचानक अशोक की तबीयत बिगड़ने लगी, परिजनों ने हालत नाजुक होते देख आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती करा दिया। शाम करीब 4 बजे अचानक अशोक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अशोक को दो पुत्र आदि 18 वर्ष व बाबू 14 वर्ष पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है वहीं मां तबियत खराब चल रही है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह को संपर्क किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ।