जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के मनिहा गोविंदपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई पर उसकी गुमटी और मड़हा फूंकने का आरोप लगाया है। आगजनी की घटना में जहां गुमटी में रखा हुआ सामान जलकर नष्ट हो गया वहीं मड़हे में बंधी हुई गाय भी जल गई। उक्त थाना क्षेत्र के मनिहा गोविंदपुर गांव निवासी रामबली और रामधनी सगे भाई हैं, जिनमें पुराना भूमि विवाद चल रहा है। रामबली ने जिस जगह पर अपनी गुमटी रखकर दुकान खोली थी और अपना मड़हा बनाया था। रामधनी का परिवार उस जमीन पर अपना हक बताता था। सोमवार की रात को पुआल रखने को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस दोनों को समझा-बुझाकर अगले दिन थाने पर आने की बात कह कर वापस चली गई। आरोप है कि रात में रामधनी की पत्नी सिंधु ने रामबली के पुआल के ढेÞर में आग लगा दी जिसकी चपेट में बगल में रखी हुई गुमटी और मड़हा भी आ गया। घटना में रामबली की गुमटी और उसमे रखा समान तथा मड़हे में बंधी गाय जल गई। आसपास के लोगों ने रस्सी काट कर किसी तरह से गाय को मरने से बचाया तथा पानी डालकर जब तक आग बुझाते तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस छानबीन में जुटी रही। इस संदर्भ में बात करने के लिए जब थाना प्रभारी देवानंद रजक के सियूजी नंबर पर कॉल की गई तो उनका फोन नहीं उठा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
भाई पर गुमटी और मड़हा फूंकने का लगाया आरोप

Next article

