― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरभजन हरि कीर्तन कार्यक्रम में पहुँचे एसडीएम

भजन हरि कीर्तन कार्यक्रम में पहुँचे एसडीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद में स्वच्छ तीर्थ अभियान 14 जनवरी से 22 जनवरी तक एवं प्रभु श्री रामलला के अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के तहत नगर पंचायत जफराबाद के बाबा लालदास राम जानकी मंदिर, मंदिर, नासही हनुमान मंदिर, नो घाट हनुमान मंदिर, हिसार कोर्ट मंदिर पर आयोजित राम चरित मानस, भजन कीर्तन, हरि कीर्तन व सुंदरकांड पाठ का आयोजन हो रहा है, तथा नगर पंचायत के सफाई मित्रों के द्वारा सफाई व्यवस्था की प्रभारी ईओ एसडीएम लाल बहादुर व चेयरमैन प्रतिनिधि ओवैश खान द्वारा नगर पंचायत के मंदिरों पर पहुचकर जायजा लिया गया। एसडीएम लालबहादुर व ओवैश खान अपनी पूर्ण सहभागिता निभाते हुए प्रत्येक मंदिर पर पूरी व्यवस्था करवाते हुए खुद भजन कीर्तन करने वाले श्रद्धालुओं के साथ मौजूद होकर प्रतिभाग किये। प्रत्येक वार्डों में साफ-सफाई का विशेष योगदान लगातार चल रहा है। प्रभारी ईओ ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण पर्व के समान है। जिसमे शामिल होकर इसे सफल बनाने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है।साफ-सफाई, चुना छिड़काव व पेयजल की व्यवस्था वार्डो में करवा दिया गया है। इस अवसर पर प्रभारी ईओ एसडीएम लालबहादुर, चेयरमैन प्रतिनिधि ओवैश खान, जोगेंद्र निषाद, सत्येंद्र नारायण तिवारी, वेद प्रकाश, सौरभ कश्यप, रिजवान, बृजेश गिरी आदि कर्मी मौजूद रहे।

Share Now...