Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरब्लॉक सभागार में याद किये गए अटल बिहारी वाजपेयी

ब्लॉक सभागार में याद किये गए अटल बिहारी वाजपेयी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। विकासखण्ड धमार्पुर के शहीद हाल में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। उक्त अवसर पर विकास खण्ड के शहीद हाल में बीडीओ धमार्पुर काशीनाथ सोनकर की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित लोगों ने स्व. अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने अटल के व्यक्तिव और चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहाकि अटल जी ने जिस प्रकार सुशासन की संकल्पना की नींव रखी वर्तमान में सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उसे मूर्त रूप दे रही है। इस दौरान कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा सौम्या मौर्या ने देशभक्ति गीत सुनाया। इस अवसर पर सचिव अरविंद कुमार यादव, धर्मेंद्र राय, उमेश सरोज, राजेंद्र शर्मा, गुलाब मिश्रा, विनोद, मनोज और कस्तूरबा विद्यालय की अध्यापिका रीना देवी, रेखा देवी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया।