― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरब्लॉक पर सीटीएम मशीन का हुआ परीक्षण

ब्लॉक पर सीटीएम मशीन का हुआ परीक्षण

निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की होगी जाँच

जौनपुर धारा, खेतासराय। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में बृहस्पतिवार को कॉपरेशन टेस्टिंग मशीन का परीक्षण हुआ। जिसमें इंटर लॉकिंग के गुणवत्ता की जाँच मशीन के द्वारा की गई तथा ईंटों की क्वालिटी को परखा गया। जानकारी के अनुसार विकास खण्ड में कॉपरेशन टेस्टिंग मशीन स्थापित कर उसका परीक्षण किया गया। मानक के विपरीत निर्माण कार्य करने वालों ठेकेदारों व फर्म को टेंडर तभी मिलेगा जब वह टेस्टिंग में पास होंगे अन्यथा उनका भुगतान रोक दिया जाएगा और संबंधित कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त टेस्टिंग मशीन से निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच होगी। जिसमें सीसी रोड़ की क्यूब टेस्टिंग व इंटर लॉकिंग निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच होगी। परीक्षण में फेल होने पर उनका भुगतान रोकर संस्था को डिफॉल्टर घोषित कर दिया जाएगा। इससे इससे गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्यों पर अंकुश लगेगा। इस अवसर पर जेई शशिकांत कुमार, एपीओ राजकुमार गुप्ता, जेई विमलेश कुमार, सचिव उमेश यादव, अजय यादव, मीनारानी, नरेन्द्र कुमार, सुजीत कुमार, शिवमूर्ति यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...