Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबोलेरो ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन घायल

बोलेरो ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन घायल

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। जौनपुर-आजमगढ़ बाईपास पर बिथार गांव के पास हुई एक घटना में बोलेरो ने सवारी भरे ऑटो में टक्कर मार दिया जिससे ऑटो में बैठे हुए तीन व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को उपचार हेतु सीएचसी चोरसंड ले जाया गया जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक गाड़ी सहित फरार होने में सफल रहा।

मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे सवारी लादकर जौनपुर की तरफ जा रहा ऑटो बिथार गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गया जिसमें ऑटो में बैठे हुए बरदह आजमगढ़ थाना क्षेत्र के भूलनडीह निवासी रमेश बिंद 32, सच्चिदानंद राय 28, रितेश राय 30 बुरी तरह से घायल हो गये। इस मामले में पूछे जाने पर चौकी इंचार्ज राम जी सैनी ने बताया कि घायलों को उपचार हेतु भेजकर बोलेरो की तलाश की जा रही है।