जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार में रात आठ बजे के करीब बोलेरो के धक्के से दो लोग घायल हो गये। क्षेत्रवासियों के सहयोग से 108 द्वारा उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। केराकत कोतवाली के भेगीपट्टी गांव निवासी धन्जू यादव 60 गौराबादशाहपुर थाने के गजना निवासी के साथ अपने घर भेगीपट्टी जा रहे थे कि केराकत-जौनपुर मार्ग पर रामपुर बाजार में बोलेरो से धक्का लगने पर दोनो गिर गये और उनका पैर टूट गया। क्षेत्रवासी 108 एम्बुलेंस से सीएचसी ले गये जहां डाक्टरो ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
बोलेरो के धक्के से दो घायल


