― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबैडमिन्टन पुरूष टीडी पीजी कालेज विजेता मो.हसन पीजी कालेज उप विजेता

बैडमिन्टन पुरूष टीडी पीजी कालेज विजेता मो.हसन पीजी कालेज उप विजेता

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम में अन्तर महाविद्यालयीय बैडमिन्टन पुरूष प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक कुलसचिव दीपक कुमार सिंह ने किया। इस में कुल 7 महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के पहला मैच राजा श्रीकृष्ण दत्त पी.जी.कालेज जौैनपुर एवं टी.डी.पी. जी.कालेज के बीच खेला गया। जिसमें टीडीपीजी कालेज ने राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज को 2-0 से पराजित किया। दूसरा मैच मो.हसन पीजी कालेज एवं सहकारी पीजी कालेज मिहरावां के बीच खेला गया, जिसमें मो.हसन पीजी कालेज ने सहकारी पीजी कालेज मिहरावां को 2-0 से पराजित किया। तीसरा मैच डॉ.राम मनोहर लोहिया गाजीपुर व विश्वविद्यालय परिसर के बीच खेला गया। जिसमें डॉ.राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय गाजीपुर ने विश्वविद्यालय परिसर की टीम को 2-0से पराजित किया। चौथा मैच सत्यदेव पीजी कालेज गाजीपुर एवं पीजी कालेज, गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें सत्यदेव पीजी कालेज गाजीपुर ने पीजी कालेज गाजीपुर को 2-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल डॉ.राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय गाजीपुर व टीडीपीजी कालेज के बीच खेला गया, जिसमें टीडीपीजी कालेज ने डॉ.राम मनोहर लोहिया विश्व विद्यालय गाजीपुर को 2-1 के अन्तर से पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल मो.हसन पीजी कालेज एवं सत्यदेव पीजी कालेज, गाजीपुर के बीच खेला गया, जिसमें मो.हसन पीजी कालेज ने सत्यदेव पीजी कालेज गाजीपुर को 2-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मो.हसन पीजी कालेज जौनपुर एवं टीडीपीजी कालेज के बीच खेला गया। जिसमें टीडीपीजी कालेज 2-1 से विजेता रही। जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, सहायक कुलसचिव दीपक कुमार सिंह एवं सचिव खेलकूद परिषद प्रो0 ओम प्रकाष सिंह ने पुरस्कार वितरण एवं ट्राफी प्रदान की। उक्त अवसर पर पर्यवेक्षक/टीम चयनकर्ता के रूप में डॉ.रणधीर कुमार एवं डॉ.पूनम सिंह, प्रो.शेखर सिंह, आयोजन सचिव डॉ.अखिलेष कुमार गौतम, डॉ.मनोज पाण्डेय, खेल सहायक रजनीष कुमार सिंह, अषोक कुमार सिंह, डॉ.राजेष सिंह, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, क्रिकेट प्रषिक्षक सुश्री अल्का सिंह एवं भानू प्रताप शर्मा आदि उपस्थित रहें। निर्णायक की भूमिका में करन श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, शुभम राव एवं शिवम सिंह आदि उपस्थित रहें। अन्तर महाविद्यालयीय तींरदाजी पुरूष एवं महिला प्रतियोगिता की तिथि जूनियर नेशनल तींरदाजी चैम्पियनषिप 15नवंबर से 22नवंबर तक होने के कारण से परिवर्तित की जाती है।अब यह प्रतियोगिता दिनांक 12 दिसंबर को विश्वविद्यालय परिसर में सम्पन्न होगी।

Share Now...