― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबैठक कर हेमन्त राव ने जाना वादों का हाल

बैठक कर हेमन्त राव ने जाना वादों का हाल

  • लंबित मामलों का 31 दिसम्बर तक निस्तारण का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। अध्यक्ष राजस्व परिषद हेमंत राव ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ राजस्व के संबंध में बैठक किया। निर्देशित किया कि सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार प्राथमिकता पर वादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें और समय से आदेश को पोर्टल पर अपलोड करें। हेमन्त राव ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुराने वादों के निस्तारण पर अधिक जोर दिया जाए। उपजिलाधिकारी मछलीशहर एवं तहसीलदार मछलीशहर के स्तर पर पुराने वाद अधिक लंबित पाए गए जिस पर उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने बताया कि उनके द्वारा तेजी से मुकदमों का निस्तारण किया जा रहा है। जल्द से जल्द लंबित मामलों को निस्तारित करा दिया जाएगा। अध्यक्ष ने 31 दिसंबर तक सभी वरासत के मामलों को निस्तारित करने के लिए निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि धारा 24 के लंबित मामलों को भी जल्द से जल्द निस्तारित कराया जाएगा। अध्यक्ष ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान को निर्देशित किया कि पुराने पट्टे के प्रवâरणों में मौके पर जाकर निस्तारण कराए। हेमन्त राव ने डिजिटल पड़ताल, बडे बकायेदारों की आरसी, खनन की आरसी, व्यापार कर, ग्राम सभा में भूमि के आवंटन के निस्तारण, तहसीलों में कंप्यूटर की उपलब्धता जनपद में बिजली की स्थिति राहत फंड में अब तक की गई कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारगण उपस्थित रहे।

Share Now...