Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरविकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर लगाकर हुई जाँच

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर लगाकर हुई जाँच

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के विकासखंड सिकरारा की ग्राम पंचायत बरहौना और मसीदा, सिरकोनी की ग्राम पंचायत मनहन और रसूलपुर, मुफ्तीगंज के ग्राम पंचायत रामपुर और कन्हौली, केराकत की ग्राम पंचायत उदयचन्द्रपुर और बासबारी, डोभी की ग्राम पंचायत मुकुरीपुर और देवलासपुर, रामनगर की ग्राम पंचायत घमहापुर और दुबान, बरसठी की ग्राम पंचायत सरावां और पौहा, मछलीशहर की ग्राम पंचायत अलापुर गोधना और मेदपुर बनकट, मुंगराबादशाहपुर की ग्राम पंचायत लौंह और पूरामधू, महराजगंज की ग्राम पंचायत हिलाली और जनौर, बदलापुर के ग्राम पंचायत भूला और दयालापुर, सुईथाकला की ग्राम पंचायत सवायन और सोनरा, शाहगंज की ग्राम पंचायत ढढवाराखुर्द और रानीमऊ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओ के प्रचार-प्रसार के साथ ही स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच की गयी, पीएम उज्ज्वला के तहत नये व्यक्तियों का नामांकन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया। ड्रोन से नैनौ युरिया, डीएपी, का प्रर्दशन किया गया और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई-केवाईसी की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि, कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती, अन्न मिलेट्स की उपयोगिता, स्थानीय कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। आपूर्ति एवं विपणन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निःशुल्क राशन एवं पीएम उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डाला गया।