Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबैट्री चोरी का सफल अनावरण, छह चोर गिरफ्तार

बैट्री चोरी का सफल अनावरण, छह चोर गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलाव घाट पूल पर सोमवार की रात को पुलिस ने आधा दर्जन चोरों को चोरी के बैटरी, असलहा, कारतूस, स्कार्पियो और एक  बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष  सुरेन्द्रनाथ सिंह मय हमराहियों के बेलावघाट पुल पर मौजूद थे, तभी एक सफेद रंग की स्कार्पियो आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने स्कार्पियो को घेरेबन्दी कर रोक लिया। तभी स्कार्पियो के पीछे एक बाइक भी आती दिखाई पड़ी। उसको भी पुलिस ने रोक लिया। उस पर दो युवक दो बैटरी लेकर बैठे हुए थे। पुलिस ने स्कार्पियो में सवार चारो युवकों को भी बाहर निकाला।स्कार्पियो बक्सा थाने का गैंगेस्टर सलमान खान चला रहा था। पुलिस ने जब उसकी तलाशी लिया तो उसके पास से एक तमंचा व कारतूस मिला। स्कार्पियो से 20बैटरी बरामद हुई।जब पुलिस ने उन लोगों से कड़ाई से पूछताछ किया तो उन लोगों ने बताया कि यह बैटरी उन लोगों ने टोटो ऑटो से निकाला है। पकड़े गए चोरों का सरगना सलमान खान पुत्र हसरत अली महारापुर कलीचाबाद, रवि उर्फ चन्द्रसेन चौहान पुत्र राजकुमार उर्फ झल्लर चौहान निवासी हकारीपुर थाना बक्सा,रमेश चौहान पुत्र राजपत निवासी कलीचाबाद लाइनबाजार, मोनू गौंड पुत्र भोला गौंड निवासी कालीचाबाद महारापुर थाना बक्सा, शौकीन पुत्र रुस्तम निवासी कटघरा शहर कोतवाली, सुल्तान पुत्र मुहम्मदिन निवासी तरब काजी देवगांव आजमगढ़ हैं। थानाध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि काफी दिनों से क्षेत्र में टोटो ऑटो की बैटरी चुराने वाली गैंग सक्रिय थी। यह लोग अपने सरगना सलमान खान के साथ एक सफेद स्कार्पियो से घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने सीसी कैमरे के फुटेज को निकाल घटना का पर्दाफाश किया।