हेमा मालिनी ने अपने समय में फैंस के दिलों पर राज किया। उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी। वह एक्ट्रेस, डांसर हैं और बाद में पॉलिटिशियन भी बनीं। उन्होंने राज कपूर के साथ फ़िल्म ‘सपनों का सौदागर’ से डेब्यू किया था। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के कारण उन्हें ‘ड्रीमगर्ल’ कहा गया। हेमा मालिनी की एक भतीजी भी है, जो उन्हीं की तरह बेहद खूबसूरत है। हेमा की भतीजी का नाम मधु है और मधु ने भी अपनी बुआ की तरह ही फिल्मों में करियर बनाया। मधु उनके भाई रघुनाथ की बेटी हैं। मधु का पूरा नाम मधुबाला है, लेकिन फिल्मों में एंट्री करते समय उन्होंने अपना नाम मधु कर रख लिया था। हेमा मालिनी की भतीजी मधु ने अजय देवगन के साथ फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया। पहली ही फिल्म से वह बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई थीं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी, लेकिन जल्द ही उनका स्टारडम खत्म होने लगा। ऐसे में वह शादी कर के फैमिली लाइफ में बिजी हो गईं। उनकी शादी जूही चावला के पति जय मेहता के कजिन से हुई है। मधु शाह मूल रूप से तमिलियन हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मधु ने बताया था कि उनके साथ इंडस्ट्री में गलत हुआ। एक ब़डे बैनर की फिल्म की 4 दिनों तक उन्होंने शूटिंग की और उन्हें रिप्लेस कर के किसी और एक्ट्रेस को ले लिया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बेहद खूबसूरत हैं Hema malini की भतीजी Madhu

Previous article

