Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबोल्ड सीन करने पर Manisha Koirala की खूब हुई थीं आलोचना

बोल्ड सीन करने पर Manisha Koirala की खूब हुई थीं आलोचना

मनीषा कोइराला हमेशा से ही अपनी क्लासी और एलिगेंट भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर में एक फिल्म ऐसी की जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हुई। 2002 में उनकी एक फिल्म आई थी लव स्टोरी 2 घंटे, 2मिनट की इस फिल्म में मनीषा ने बोल्ड आउटफिट और इंटिमेट सीन दिए थे। मनीषा जैसी एक्ट्रेस से किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह इस तरह की भूमिका कर सकती हैं। शशिलाल के.नायर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मनीषा कोइराला के साथ आदित्य सील, सरोज भार्गव और रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में थे। कहानी एक किशोर लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सामने वाले अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला से अट्रैक्ट हो जाता है। वह चुपके से दूरबीन से उसे देखता है, और उसकी गतिविधियों पर नज़र रखता है। उसका मोह इस हद तक बढ़ जाता है कि वह हर समय उसके आस-पास रहना चाहता है। हालांकि, एक दिन वह उसे किसी दूसरे आदमी के साथ इंटिमेट रिलेशन में देख लेता है, जिससे उसका दिल टूट जाता है। वह अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाता और वह उसका पीछा करता है। इसके बाद जो होता है, वह अप्रत्याशित मोड़ लेता है। मनीषा के बोल्ड सीन ने उस समय काफ़ी विवाद खड़ा कर दिया था। फिल्म के कुछ सीन इतने बोल्ड माने गए कि वे परिवार के साथ देखने लायक नहीं थे। 1.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी एक छोटी सी लव स्टोरी को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं।