― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
HomeमनोरंजनSushmita sen की बेटी ने गाया मां की फिल्म का गाना

Sushmita sen की बेटी ने गाया मां की फिल्म का गाना

भारत की पूर्व मिस वर्ल्ड सुष्मिता सेन बॉलीवुड में आज भी एक्टिव हैं। 90 की दशक की एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज भी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। 49 साल की हो चुकीं सुष्मिता ने आज तक शादी नहीं रचाई है। हालांकि एक्ट्रेस के कई स्टार्स संग नाम भी जुड़ चुके हैं। सुष्मिता ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत देश का नाम रोशन किया था। वहीं, ब्यूटी पेजेंट जीतने के छह साल बाद साल 2000 में सुष्मिता ने एक बच्ची को गोद लिया था। सुष्मिता की गोद ली हुई बड़ी बेटी का नाम रेनी है, जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी सिंगिंग के वीडियो से लोगों का दिल जीतती हैं। अब रेनी का नया सिंगिंग वीडियो आया है, जिसमें वह अपनी स्टार मां का गाना गाती दिख रही हैं। सुष्मिता सेन ने रेनी के बाद एक बेटी और गोद ली थी, जिसका नाम अलिशा सेन है। रेनी की बात करें तो वह 25 साल की हैं और सिंगिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। यह हम नहीं बल्कि रेनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके सिंगिंग वीडियो कह रहे हैं। अब एक वीडियो में रेनी ने अपनी साथी के साथ शाहरुख खान और अपनी मां सुष्मिता सेन की फिल्म मैं हू ना का सॉन्ग ‘तुम्हें जो मैंने देखा’ अपने अंदाज में गाया है।

Share Now...