Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबेकाबू ट्रक ट्रैक्टर से भिड़ा, चार गंभीर रूप से घायल

बेकाबू ट्रक ट्रैक्टर से भिड़ा, चार गंभीर रूप से घायल

  • पीछे से आ रहा टेम्पो भी ट्रैक्टर से भिड़ा, टेम्पो में सवार लोग सुरक्षित

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के पवांरा बाजार में जौनपुर की ओर से जा रही तेज रफ्तार की बेकाबू ट्रक ईट उतारकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहा टेम्पो भी ट्रैक्टर से भिड़ा लेकिन टेम्पो में सवार लोग सुरक्षित बच गए।

रायबरेली जौनपुर मांर्ग पर कुंवरपुर टोल प्लाजा के आगे पवांरा बाजार में जौनपुर की तरफ जा रहे बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर में धक्का मार दिया, जिससे ट्रैक्टर ड्राइवर समेत ३ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर ड्राइवर जितेंद्र यादव ईट को खाली कर मुंगराबादशाहपुर की तरफ जा रहे थे। उनके साथ मजदूर रामअजोर और भगेलु भी बैठे हुए थे। अचानक तेज रफ्तार ट्रक आकर सामने से टक्कर मारी, जिसमें जितेंद्र राम अजोर और भगेलू गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर के पीछे आ रही टेंपो भी बेकाबू होकर ट्रैक्टर से जा भिड़ी, हालांकि टेंपो में बैठी सवारियों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष राजनारायण चौरसिया, उपनिरीक्षक बासुदेव प्रसाद, कांस्टेबल धनंजय यादव, ओम प्रकाश यादव, समेत अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया भेजकर ट्रक एवं ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई करने में जुड़ गए है।