Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमोदी ने हर परिवार को दी पक्की छत : दिलीप पटेल

मोदी ने हर परिवार को दी पक्की छत : दिलीप पटेल

  • क्षेत्रीय अध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष के साथ मंचासीन लोगों ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके उपरान्त सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत हुआ। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

अपने स्वागत से अभिभूत दिखे क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाएं जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को जीत मिले। जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लगातार विजय यात्रा पर हैं। उसका मुख्य कारण कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का प्यार, भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास को साथ लेकर काम किया है। भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से पूरे प्रदेश और देश की प्रत्येक जनता को समान रूप से लाभ दिलाया गया है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता परिश्रम करता है, लेकिन जनता इस चुनाव को लड़ रही है और जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लोग लगातार विजय यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि हम 2024 का लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे। वहीं विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सबने प्रदेश को लूटा, सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है और भाजपा ने विकास किया। ये पार्टियां जातिवाद, परिवारवाद पर काम करती रहीं। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और गतिशीलता के दम पर पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी जिस तरह से निकाय चुनाव में पार्टी सभी नगर निगमों सहित नगर परिषदों, नगर पंचायतों में एकतरफा जीत का परचम फहराया है उसी तरह आगामी लोकसभा में भी सभी सीटें जीतकर परचम लहराएगी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिलीप पटेल को क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके जौनपुर में प्रथम आगमन को लेकर भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही हरजूपुर के पास उनका भाजपाइयों ने भव्य स्वागत करते हुए ढोल नगाड़े के बीच उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया। उनका काफिला जैसे जैसे आगे बढ़ता गया भाजपाइयों का उत्साह भी बढ़ता गया। जगदीशपुर क्रासिंग पर पहुंचने पर नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव और सभासदगण के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसी क्रम में टीडी कालेज के दक्षिणी गेट पर भाजपा नेताओं ने उनका ढोल नगाड़े के साथ जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। वाजिदपुर तिराहा पर जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव और कृषि भवन के सामने पंकज मिश्रा के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ उसके पश्चात पालीटेक्निक चौराहे पर नीरज सिंह, युवा मोर्चा दिव्यांशु सिंह और पिछड़ा मोर्चा अनिल गुप्ता के अगुवाई में स्वागत किया गया उसके बाद उनका काफिला जब आगे बढ़ा तो नईगंज स्थित सीहीपुर क्रांसिंग पर किसान मोर्चा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। उसके पश्चात काफिला भाजपा कार्यालय पर पहुंचा जहां पर उपास्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर मछलीशहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, अशोक श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव मिश्रा, सुशील उपाध्याय, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, बांकेलाल सोनकर, जगदीश सोनकर, सुषमा पटेल, सुरेन्द्र सिंघानियां, रामसूरत मौर्या, पाणिनि सिंह सुनील यादव मम्मन, रागिनी सिंह, दिव्यांशु सिंह एवं मण्डल अध्यक्ष गण एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।