जौनपुर धारा, मछलीशहर। विधान परिषद सदस्य और सपा नेता आशुतोष सिन्हा ने स्थानीय निरीक्षण भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहाकि केंद्र सरकार बेइंतहा निजीकरण लागू करके पिछड़ों, अति पिछड़ों और अनुसूचित जाति के लोगों का आरक्षण खत्म करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। कहा कि 9 साल बेमिसाल का नारा देने वाली भाजपा सरकार हर सरकारी संस्थान का निजीकरण कर रही है या सरल शब्दों में कहें तो बेच रही है। रेलवे, भारतीय जीवन बीमा निगम, एयरपोर्ट और अन्य सरकारी उपक्रमों का निजी करण करके न सिर्फ गरीबों को उनके हक अधिकार से वंचित कर रही है बल्कि इन सरकारी जगहों पर उत्पन्न होने वाली नौकरियों में मिलने वाले आरक्षण को भी स्वत: खत्म कर रही है। विधान परिषद सदस्य ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं का खर्च अब भगवान उठा रहे हैं। कहा कि इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे पर हुए खर्च के लिए एक करोड़ से अधिक की धनराशि मंदिर की आय से निकालकर इनके कार्यक्रम में खर्च की गई। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि और सपा के कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री राजनारायण बिन्द, सपा के विधानसभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव, वरिष्ठ नेता पंधारी लाल यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीनाथ सरोज, मेवालाल गौतम, उमाशंकर पाल, श्याम नारायण बिन्द, रामसहाय यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद थे।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
बेइंतहा निजीकरण के चलते आरक्षण को खत्म करने का हो रहा कुत्सित प्रयास :आशुतोष

Previous article
Next article

