जौनपुर धारा, जौनपुर। संचारी नियन्त्रण रोग की बैठक ब्लाक सभागार में आहुति की गई जिसमें बच्चों में फैलने वाले संक्रामक रोगों के बारे में डा. सुनील पाण्डेय ने बताया कि बचाव ही उपचार है। बीएमसी मांधाता सिंह ने कहा कि संचारी कार्य क्रम शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, विकास विभाग के समन्वय से संचालित किया जाएगा। एआरपी डा. विनोद कुमार पाल ने बताया कि सभी विभाग के लोगों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए इस अभियान को सफल बनायें। उक्त कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि संचारी रोग के रोक थाम मे बच्चों तथा शिक्षकों की जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह अध्यक्ष, राजीव मणि मंत्री, शेर बहादुर मौर्य, प्रमोद कुमार सिंह, कपिल दूबे मौजूद रहे। संचालन सन्तोष कुमार दुबे ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

