Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरईद-उल-अजहा आज, तैयारियां पूरी

ईद-उल-अजहा आज, तैयारियां पूरी

  • शहर स्थित बकरा मंडी में देर रात तक होती रही बकरों की खरीदारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन द्वारा ईदगाह, मस्जिदों, इमामबाड़ों के आसपास साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था करा दी गई है। नमाजियों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है। सुबह बकरीद की नमाज अदा होते ही कुर्बानियों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। सुबह आठ बजे से 10 बजे के बीच नमाज अदा की जाएगी। शहर से लेकर कस्बाई इलाकों में बने ईदगाहों में नमाज के लिए सबसे अधिक भीड़ रहेगी। शहर स्थित शाही ईदगाह में सुबह 8:15 बजे नमाज अदा की जाएगी। वहीं ईदगाह सदर इमामबाड़ा बेगमगंज में 8 बजे सुबह हुज्जतुल इस्लाम मौलाना महफुजुल हसन खां की इक़्तेदा में अदा की जायेगी। बकरीद के मद्देनजर बुधवार को देर रात तक बाजार में रौनक बनी रही। शहर स्थित नवाब युसूफ रोड पर लगाई गई बकरा मंडी में देर रात तक बकरों की खरीदारी होती रही। त्योहार के मौके पर बुधवार को खरीदारों से बाजार पट गया है। रेडीमेड, कॉस्मेटिक, किराना और मेहंदी रचाने वाली दुकानों पर पर्दानशीं औरतों की भीड़ इस कदर उमड़ी है की देखते बन रहा। महिला पुरुष सभी अपनी अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। कुर्बानी के इस त्योहार के मद्देनजर बकरों व बड़े जानवरों का बाजार भी सजा हुआ है। शाम होते ही बाजार में अकीदतमंद उमड़ने लगे हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस वर्ष हर छोटे-बड़े खाद्य पदार्थ व अन्य सामानों के दामों में काफी कुछ वृद्धि हुई है लेकिन लोग सेवई काफी पसंद कर रहे हैं।