जौनपुर धारा, चंदवक। श्रम विभाग द्वारा निर्धारित साप्ताहिक बंदी चंदवक बाजार में प्रत्येक बुधवार को रहेगी। इसका पालन व्यापारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाय। उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव के साथ आए एसडीएम माज अख्तर ने बाजार का भ्रमण करने के बाद व्यापारियों को निर्देशित करते हुए उक्त बातें कही। बताया कि श्रम कानून में साप्ताहिक बंदी का प्राविधान है जिसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। व्यापारियों ने एसडीएम से मांग की कि बंदी महीने में दो दिन ही रखी जाय जिस पर उन्होंने कहा कि इसके लिए जिले स्तर के अधिकारियों से संपर्क करें यह मेरे अधिकार क्षेत्र के बाहर है। प्रत्येक बुधवार को बंदी रहेगी। जो व्यापारी इसका पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिलोकी गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
बुधवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी, कड़ाई से हो पालन -एसडीएम

Previous article
Next article

