जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के बिहरोजपुर निषाद बस्ती में जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा रविवार को किये गए प्रदर्शन की खबर को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ काशीनाथ सोनकर सचिव के साथ गांव में पहुंच गए तथा गांव के निषाद बस्ती में जाकर जलजमाव की समस्या का जायजा लिया। ब्लॉक क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के बिहरोजपुर निषाद बस्ती के ग्रामीणों ने रविवार को जलजमाव की समस्या से नाराज होकर प्रदर्शन किया था तथा हिदायत दिया था कि यदि समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो एक सप्ताह बाद ब्लॉक पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की खबर सोमवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित होते ही प्रशासन जाग उठा। सोमवार को बीडीओ काशी नाथ सोनकर सचिव अरविंद यादव व ग्राम प्रधान अशोक कुमार नागर व कई सफाई कर्मियों को साथ में लेकर गांव में पहुंच गए। बीडीओ ने निरीक्षण किया तो जहां जलजमाव हुआ था वहां का खड़ंजा काफी नीचे मिला। जिस पर उन्होंने सचिव अरविंद यादव को खड़ंजा उखाड़कर मिट्टी डलवाकर पुन: लगाने का निर्देश दिया जिससे जलजमाव की समस्या नहीं होगी। इस दौरान बीडीओ के साथ सचिव अरविंद यादव, ग्राम प्रधान अशोक कुमार नागर व कई ग्रामीण मौजूद रहे।
― Advertisement ―
बीडीओ ने गांव में पहुंचकर जलजमाव की समस्या का किया निरीक्षण

Previous article
Next article

