Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरबीडिओ ने आयुष्मान कार्ड शिविर का किया औचक निरीक्षण

बीडिओ ने आयुष्मान कार्ड शिविर का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गाँव में शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान लाभार्थियों का शिविर लगाकर ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। शिविर के दौरान खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव ने शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड से कितने जिंदगी को बचाया गया है अपने जीवन का महत्व को समझते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाना अति आवश्यक है।शिविर में सुबह में लंबी कतार देखने को मिली साथ ही कार्ड बनवा कर लाभार्थियों को चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी जयेश यादव,कम्प्यूटर ऑपरेटर मनीष कुमार,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व केराकत ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष फौजी सुबास यादव, संजय सरोज, विशाल मौर्य, पंचायत सहायक प्रियंका यादव, आशा,व सफाईकर्मी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।