Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeदेशबीजेपी के कद्दावर नेता जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल

बीजेपी के कद्दावर नेता जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को जोर का झटका देते हुए कद्दावर नेता जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए. इसके कुछ घंटों बाद जब वो अपने विधानसभा क्षेत्र हुबली पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर उनकी पत्नी शिल्पा भी भावुक हो गईं और जगदीश शेट्टार से लिपटकर रोने लगीं.

दरअसल, कर्नाटक के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया. इस दौरान बीजेपी के टॉप के नेताओं के साथ बैठकों का दौर भी चला और उन्हें मनाने की कोशिश भी की गई लेकिन वो नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो गए और यहां से उन्हें हुबली-धरवाड़ विधानसभा से टिकट भी मिल गया. जगदीश शेट्टार जैसे ही हुबली पहुंचे उन्हें देखकर उनकी पत्नी फूट-फूटकर रोने लगीं. पत्नी को इस हालत में देखते हुए शेट्टार भी भावुक हो गए और उन्हें सांत्वना देते हुए दिखाई दिए. इस दौरान उनके समर्थकों ने दोनों के ऊपर जमकर गुलाब के फूलों की बारिश की. इससे पहले शेट्टार ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए हुबली से बेंगलुरु के लिए हेलिकॉप्टर से उड़ान भरी और पार्टी कार्यालय पहुंचकर डीके शिवकुमार और मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए. कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “सीनियर लीडर होने के नाते मैंने सोचा था कि बीजेपी मुझे टिकट देगी, लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं चौंक गया. किसी ने मुझसे बात भी नहीं की और न मनाने की कोशिश की.” उन्होंने कहा कि टिकट न देने के बाद बीजेपी नेतृत्व के व्यवहार से वो बहुत नाखुश थे. उन्होंने कहा, “मेरे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया और जिस पार्टी को मैंने बनाया उसी से मुझे जबरन बाहर कर दिया गया. अब मैं कांग्रेस की विचारधारा और उसके सिद्धांतों को मानते हुए इसमें शामिल हो रहा हूं.” साल 2018 के चुनाव में जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस के उम्मीदवार महेश नलवाड़ को 21 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की थी.