― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीएसए ने किया विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण

बीएसए ने किया विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय रकसवा तकियाराम वि.क्षे.,प्रा.वि.मझगंवा खुर्द वि.क्षे.जलालपुर, आसमानपट्टी, पू.मा.वि.आसमानपट्टी, प्रा.वि.जयगोपालगंज केराकत, प्रा.वि.रामपुर मुफ्तीगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान नेहा कुमारी स.अ.मातृत्व अवकाश थीं। विद्यालय में कार्यरत अन्य समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय में एमडीएम मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में उपस्थित समस्त शिक्षक व कर्मचारियों को विद्यालय प्रागण की साफ-सफाई नियमित रूप से कराये जाने, छात्रों के अधिगत स्तर में वृद्धि लाने, निपुण लक्ष्य प्राप्त करने हेतु कार्ययोजना बनाने व अध्ययनरत छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। विद्यालय प्रांगण में घास उगी हुई, पानी का ठहरावा पाया गया। जिसके सम्बन्ध में प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि विद्यालय प्रांगण की घास की साफ-सफाई एवं जल भराव के निकासी के कार्य को तीन दिवस के मध्य कराना सुनिश्चित करें। कक्षा 03 के बच्चों से हिन्दी की किताब पढ़ाई गयी। जिसमें मात्र 50 प्रतिशत बच्चे ही पढ़ पाये, जिसके सम्बन्ध में प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि बच्चों के अधिगत स्तर में सुधार लाया जाय। विद्यालय के उपस्थित पंजिका के अवलोकन से पाया गया कि छत्रसाल सिंह, प्रमोद कुमार पाण्डेय स0अ0 बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। कृष्णमोहन शिक्षामित्र 07 जुलाई 2023 से निरीक्षण तिथि तक अनुपस्थित पाये गये। कृष्णमोहन शिक्षामित्र को निर्देशित किया जाता है कि अपने अनुपस्थित के सम्बन्ध स्पष्टीकरण 03 दिवस के मध्य खण्ड शिक्षा अधिकारी वि.क्षे.मुफ्तीगंज जौनपुर के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Share Now...