Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरजल लेने विन्ध्याचल प्रस्थान हुई महासमिति

जल लेने विन्ध्याचल प्रस्थान हुई महासमिति

जौनपुर धारा, मडियाहूँ। स्थानीय नगर के प्राचीन काँवरिया संघ सेवा महासमिति द्वारा  शनिवार की सुबह लगभग 11.30 बजे रामेश्वर महादेव मंदिर से गाजे बाजे के साथ काँवरियों का जत्था कंधों पर काँवर लिये पूरे नगर का भ्रमण करते हुए विन्ध्याचल दर्शनोंपरांत जल लेकर पैदल मडियाहूँ स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज पर स्थित रामेश्वर महादेव व गोला बाजार स्थित निलकंठ महादेव को जलाभिषेक व पूजा अर्चना करेगें। यह कार्यक्रम  महासमिति के देख रेख में बोलबम व डाकबम के सभी लोग कानून वयवस्था को मद्देनजर करेंगे। इस अवसर पर सेवा समिति के अध्यक्ष श्यामबाबू सेठ के साथ समिति के पदाधिकारी सुरेश मौर्या, अतुल उपाध्याय, टप्पू पाठक, मुन्ना चौरसिया, बिन्दु साहू, माता प्रसाद, बृजेश दूबे, राजेश अग्रहरी, मुलायम पटेल, मनोज चौरसिया, रवि केशरी, बंटू सिहं, राजकुमार मौर्या, स्वपनील मौर्या, देव साहू, संजय राय, आनंद मिश्रा, गोली साहू, अमन पटेल सहित नगर के संभ्रांत सदस्य उपस्थित रहे।