― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरबीईओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिली शिक्षा मित्र

बीईओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिली शिक्षा मित्र

  • मानदेय काटने की हुई कार्रवाई

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर ने ब्लॉक क्षेत्र के कई िवद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षा मित्र चार दिनों से अनुपस्थित मिली। जिस पर उनका मानदेय काटने की कार्रवाई की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर अरविंद यादव गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण करने के लिए निकले। खण्ड शिक्षा अधिकारी प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर पंहुचे तो वहां पर कार्यरत शिक्षा मित्र नम्रता परिहार 16 जनवरी से अनुपस्थिति मिली। 4 दिनों से बिना कोई सूचना दिए अनुपस्थित पाए जाने पर उनके ऊपर मानदेय काटने की कार्रवाई की गई। यहां से बीईओ प्राथमिक विद्यालय चौकीपुर, शीतला चौकियां व रामदासपुर नेवादा पंहुचे। जहां पर सभी शिक्षक उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय शीतला चौकियां में कक्षा 1 के बच्चों को बीईओ अरविंद यादव ने गणित पढ़ाया। प्राथमिक विद्यालय रामदासपुर नेवादा में साफ सफाई की व्यवस्था सही न पाए जाने पर व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिया।

Share Now...