― Advertisement ―

spot_img

अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जौनपुर। Ambedkar Murti Jaunpur मामले में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब केराकत कोतवाली क्षेत्र के बाकुलिया (कुसरना) गांव में अज्ञात...

E-Paper 17-04-2026

Homeअपना जौनपुरहमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, केराकत। गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन  हुआ। कार्यक्रम मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत पूर्व अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख सरिता सिंह, विशिष्ट अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी अन्नपूर्णा राय की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी नोडल शिक्षक संकुल द्वारा पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम के उद्देश्यों को बताया गया। उनके द्वारा बाल वाटिका की कक्षाएं कैसे संचालित हो इस पर भी प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक संकुल आगनबाड़ी कार्यकर्ती व बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन प्रशांत मिश्रा व नोडल संकुल सुनील कनौजिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर विनय मौर्य, आलोक सिंह, मनोज मौर्य, सूरज कन्नौजिया, प्रदीप सिंह, शान्त सिंह और सुधांशु दुबे आदि भी मौजूद रहे।

Share Now...