जौनपुर धारा, सुइथाकला। जनसन्देश टाइम्स के जिला प्रतिनिधि पत्रकार महर्षि सेठ की मां के निधन की सूचना पाते ही क्षेत्रीय पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ उठी। गुरूवार को रूधौली बाजार में पत्रकार डा. प्रदीप कुमार दूबे की अध्यक्षता में पत्रकारों ने एक शोकसभा का आयोजन कर मृतक आत्मा के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोकसभा के अन्त में दो मिनट का मौन धारण कर मृतक आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। पत्रकार राजेश चौबे ने उन्हें एक भद्र महिला और ममता की प्रतिमूर्ति बताया। गौरतलब हो कि हृदयाघात के चलते बुधवार को उनका वाराणसी मे निधन हो गया। इस दौरान सन्तोष दीक्षित, सन्तोष पाण्डेय, प्रणय तिवारी, कमलेश त्रिपाठी मुन्ना, रवि चतुर्वेदी, अजय पाण्डेय व साकिब खान समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
जौनपुर। Ambedkar Murti Jaunpur मामले में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब केराकत कोतवाली क्षेत्र के बाकुलिया (कुसरना) गांव में अज्ञात...
शोकसभा कर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

Previous article
Next article


