― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबिरहा गायक की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

बिरहा गायक की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

देवरिया गांव में एक दिन पूर्व गायब बिरहा गायक का मिला था शव

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में शनिवार की देररात कुएं में मिले गांव निवासी बिरहा गायक योगेन्द्र यादव उर्फ पलालू का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है। गांव निवासी वीपत यादव के पुत्र बिरहा गायक योगेंद्र यादव उर्फ पलालू का शव घर से दक्षिण सिवान स्थित एक कुंए में शनिवार की देरशाम पाया गया था। स्वजनों ने शव मिलते ही पलालू कि हत्या किये जाने का आरोप लगाया था। रविवार को मृतक की बहन संध्या यादव पत्नी लक्ष्मी निवासिनी रूपचन्दपुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगायी कि 29 सितम्बर को शाम लगभग साढ़े सात बजे गांव के ही दीपक यादव पुत्र रामदीन मेरे भाई पलालू को घर से बुलाकर ले गये थे। जहां अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या कर शव को गांव के एक कुएं में डाल दिये थे। पुलिस ने दीपक व उनके अज्ञात साथियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।शीघ्र सभी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

Share Now...