Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरबालिकाओं में रागिनी तो बालकों में प्रज्जवल रहे अव्वल

बालिकाओं में रागिनी तो बालकों में प्रज्जवल रहे अव्वल

जौनपुर धारा, खेतासराय। सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में फिट इंडिया स्कूल सप्ताह के दौरान स्वस्थ्य शरीर स्वस्थ, मस्तिष्क एवं स्वस्थ्य्ा पर्यावरण पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में रागिनी को प्रथम स्थान मिला। जबकि वर्णिता सिंह एवं करिश्मा राजभर को द्वितीय स्थान मिला। अनामिका तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह बालक वर्ग में प्रज्जवल बरनवाल को प्रथम स्थान मिला। बृजेश बिंद द्वितीय एवं राजन राजभर तृतीय स्थान पर रहे। स्वस्थ रहना हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है के विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 130 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उपासना पांडेय एवं नेहा निषाद को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला। सृष्टि गुप्ता द्वितीय एवं नेहा और हिमांशु पाठक तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों को फिट इंडिया के महत्व के बारे में समझाया। उन्हें अपने जीवन ऐसे कार्यों को करने के लिए प्रेरणा दी। संचालन दिनेश कुमार गुप्ता एवं अजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कला प्रवक्ता रेखा यादव, किरन सिंह, अनुराग यादव, अभिषेक मिश्रा, एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव, सेकंड आफिसर विनोद कुमार मिश्रा ने सहयोग प्रदान कर प्रतियोगिता को सफल बनाया।